होली है खुशियों की रंगोली " नीलम सिंह

By: Shakir Ansari
Mar 07, 2023
141

दुल्हीपुर : (चंदौली )"होली का त्यौहार .....मतलब रंगों का त्योहार.. जिसे सभी लोग बहुत ही धूमधाम से  इस त्योहार को मनाते हैं। लोग एक दूसरे के गले लग कर... गुलाल रंग अबीर लगाकर .. अपनी एकता की भावना का परिचय देते हैं।  सभी दोस्त दुश्मन . मिलकर एक हो जाते हैं। सभी कार्यालय एवम  उससे जुड़े लोग .. एक दूसरे ... रंगीन गुलाल के साथ होली मिलन समारोह कर.। हसी ठिठोली का परचम लहराते है।  सभी लोग खिलते गुलाब की तरह . खूबसूरत और अनोखे लगते हैं।

इस दिन सभी के बेरंग जीवन में खुशियों के रंग चढ़ जाते हैं।   कुछ पल के लिए ही सही ,पर यह खूबसूरत गुलाल एक दूसरे के  चेहरे  पर खुशियां बिखेर देते हैं।तीन दिन तक चलने वाला यह त्योहार .. हमारे जीवन में खुशियां  बिखरने  का एक अनोखा दिन होता है।    और सबसे ज्यादा खुश तो हमारे नन्हे मुन्ने बच्चे रहते  है।   वैसे त्योहार को त्योहार की तरह ही मनाया जाया तो उसकी खुशियां कई गुनी बढ़ जाती हैं।  इसलिए अपनी खुशियां में बढ़ोतरी कर इस त्यौहार को  मनाए।


Shakir Ansari

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?