अज्ञात बदमाशों ने महिला को गोली ट्रामा सेंटर के जाते हुए मौत

By: Khabre Aaj Bhi
Mar 18, 2019
405

ग़ाज़ीपुर: दिलदारनगर ।दिलदारनगर थाना क्षेत्र में हुसैनाबाद कस्बा मे  बीती रात अज्ञात बदमाशों  ने महिला को गोली  मार कर  घायल कर दिया। रविवार कि रात मे महिला रुकशाना 45 वर्षीय पत्नी नियाज  खान को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। रूकशाना के भाई हुमैल ने थाने में  घटना की लिखित तहरीर दे कर  जल्द से जल्द कार्यवाही व बदमाशों को पकड़ने के लिये गुहार लगायी हैं। रुकशाना को इलाज के लिए  वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते मे ही पास  दम तोड़ दिया।  थानाध्यक्ष दिलदारनगर ने बताया कि मृतका से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। तहरीर में भी मृतका के पति और उसकी दूसरी पत्नी द्वारा हत्या की साजिश की बात कही गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जाँच जुट गई हैं।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?