झंडे की कम कीमत मिलने पर समूह की सैकड़ो महिलाओं ने उप जिला अधिकारी को सौंपा पत्रक

By: Izhar
Aug 04, 2022
204


सेवराई : (गाजीपुर) झंडे की कम कीमत मिलने पर समूह की सैकड़ो महिलाओं ने सेवराई तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन। हंगामा करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने के लिए उप जिला अधिकारी को पत्रक सौंपा चेताया कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम सभी धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

गौरतलब हो की हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासन के निर्देश पर समूह की महिलाओं को झंडा सिलने का कार्य दिया गया था। आरोप है कि प्रारंभ में बड़े झंडे के लिए ₹100 से ₹75 और छोटे झंडे के लिए ₹50 की धनराशि निर्धारित की गई थी। लेकिन झंडा जमा होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी कीमत ₹50 से घटाकर ₹30 कर दी गई। समूह की महिलाओं ने बताया कि हम झंडा सिलने के लिए रात दिन मेहनत कर काम किए हैं अब मेहनताना देने में शासन के अधिकारी कर्मचारी हिलाहवाली कर रहे हैं। दर्जनों समूह की सैकड़ों महिलाओं ने अपनी मांगों के तहत सेवराई तहसील कार्यालय पहुंचकर वहां जमकर हंगामा काटा और प्रदर्शन करते हुए अपना मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा उप जिलाधिकारी ने महिलाओं को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। समूह की महिलाओं पूनम देवी, गीता देवी, सीता देवी, शांति, साधना, सरोज सिंह, अफसरी बेगम, संजू, लक्ष्मीना, सोनम, सुनीता, डालमि, रीना देवी, जनाई, सुरेमन, रेनू, मंजू, अंजू, गुड़िया, ज्योति, रेशमा, तारा देवी कौशल्या, लीला देवी, शोभा, बबिता, अंतिमा आदि ने बताया कि काम कराने से पहले हमें 1 झंडे का ₹50 देना तय हुआ था। जिसे अब घटाकर ₹30 किया जा रहा है। अगर हमें वाजिब राशि नहीं दी गई तो हम धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा झंडे के एवज में कम कीमत देने की शिकायत की गई है जिसे संबंधित उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है जल्द ही मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा तय राशि के अनुसार ही झंडे का भुगतान कराया जाएगा।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?