बारिश से उफान पर नदियां, गंगा के बढ़ते जलस्तर पर है नजर, अलर्ट जारी

By: Nooman Babar
Jul 03, 2023
237

सेवराई  : (गाजीपुर) उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। मानसून के दस्तक के साथ ही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गाजीपुर में भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। तालाब भर गए हैं और खेतों में पानी भर गया है। इस बारिश से लोगों को परेशानी भी हो रही है।

लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा नदी के जल स्तर पर दिखाई देने लगा है। बीते 48 घंटों में गंगा का जलस्तर तेजी के साथ ऊपर आया है। लगातार बारिश की वजह से 2 दिनों के भीतर ही गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई है।गंगा किनारे रहने वाले नाविक, मल्लाह, मछुआरों और धोबियों ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नाविक और मल्लाह रात भर गंगा के जलस्तर पर नजर रखते हैं। किनारों पर खड़े नाव की स्थिति को लगातार बढ़ते जलस्तर के साथ बदल रहे हैं। गंगा - कर्मनाशा नदियों के किनारे दलहन तिलहन और सब्जियों की खेती करने वाले किसान अपने फसलों को सुरक्षित करने में दिन रात लग गए है।बारा के नाविक बिन्दा चौधरी ने बताया कि गंगा में पानी की तेज धाराओं के साथ कीचड़ और जलकुंभी की लहरें भी तैर रहीं है। पानी की तेज धार किनारों पर मिट्टी के घाट को काटकर अपने लिए जगह बनाने पर आमादा है। गंगा - कर्मनाशा नदियों के किनारों पर धोबियों के पत्थर को सुबह शाम पानी से बाहर निकालना पड़ रहा है।


Nooman Babar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?