केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सोमारूराम सरोज जी को पार्टी का झंडा ओढ़ाकर, अंतिम विदाई पर दी गई श्रद्धांजलि*

By: Mohd Haroon
Oct 22, 2025
5

जौनपुर।समाजवादी पार्टी जौनपुर विधानसभा क्षेत्र केराकत के पूर्व प्रत्याशी श्री संजय सरोज के पूज्य पिताजी पूर्व विधायक सोमारूराम सरोज जी के निधन पर उनके आवास ग्राम पतौरा ब्लॉक मुफ्तीगंज में जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य एवं ज़िला महासचिव आरिफ हबीब के साथ ज़िला इकाई के पदाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर दिवंगत आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।क्षेत्रीय एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।तत्पश्चात अंतिम संस्कार हेतु शवयात्रा को कांधा देते हुए सिहौली घाट पर अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के माननीय सांसद गण दारोगा प्रसाद सरोज, सुश्री प्रिया सरोज, माननीय विधायक श्री तूफानी सरोज, पूर्व विधायक श्री लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्री राजनारायण बिंद, मधुबाला पासी, पूर्व अध्यक्ष ज़िला पंचायत श्री राजबहादुर यादव, प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, दीपक विश्वकर्मा, राजकुमार बिंद, सुशील दुबे, श्रवण जायसवाल, श्यामबहादुर पाल, सुरेश यादव, आलोक त्रिपाठी लकी,  सत्यनारायण यादव, भीम यादव, ऋषि यादव, शैलेश राय, रामनेत यादव, सुशील श्रीवास्तव, सतवंत यादव, राहुल त्रिपाठी, राजमूर्ति सरोज, रमेश यादव, नंदलाल यादव, कृपाशंकर यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।


Mohd Haroon

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?