रमज़ान बरकत का महीना हैं हर लोगों की दुआएं जल्दी होती है काबुल

By: Izhar
May 30, 2018
406

रमज़ान का महीना साल का सबसे पाक़ महीना माना जाता है। इस पूरे महीने इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोग अपनी गलतियों, अपने गुनाहों की अल्लाह से माफी मांगते हैं। माना जाता है कि रमज़ान के महीने में अल्लाह, लोगों की दुआएं जल्दी सुनता है। इस महीने जो लोग रोज़े रखते हैं वो पूरे दिन भूखे रहते हैं और इबादत करते हैं, लेकिन रोज़ा रखने के दौरान लोग कई बार ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिनके बारे में उन्हें खुद भी इल्म नहीं होता। हम आपको बतातें हैं उन गलतियों के बारे में जो रमज़ान के महीने में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। झूठ बोलना : झूठ बोलना तो वैसे भी गलत बात होती है, लेकिन अगर आप रोज़ा रखने के दौरान झूठ बोल रहे हैं तो आज ही ऐसा करने से तौबा मांग लें। रोज़दार को भूलकर भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। किसी हर हाथ उठाना : मारना, पीटना, या किसी पर हाथ उठाना हमेशा ही गलत होता है। लेकिन रोज़ा रखने के दौरान ऐसा बिल्कुल ना करें। अगर आपने रोज़ा रखा है तो किसी पर मज़ाक में भी हाथ ना उठाएं। शारीरीक संबंध बनाना : रमजान के पाक़ महीने में शारीरिक संबंध बनाने से थोड़ा दूर रहना चाहिए। इतना ही नहीं रमज़ान में ना तो आपको गंदी फिल्में देखनी चाहिए ना ही गंदे काम करने चाहिए। गाली देना या किसी की बुराई करना : जिन लोगों को गाली देकर बात करने की की आदत होती है, अगर वो रोज़ा रखकर भी गाली दे रहे हैं तो ऐसा करना बिल्कुल बंद करदें। रोज़े में ना ही गाली देनी चाहिए और ना ही किसी की बुराई, चुगली करनी चाहिए।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?