ड्रग्स आन क्रूज मामले मे स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए नहीं हुई पेश

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 10, 2021
278

मुंबई : ड्रग्स आन क्रूज मामले मे मुंबई पुलिस ने बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पेश नहीं हुई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, पूजा का बयान एसआइटी के लिए महत्वपूर्ण है।

आने वाले समय में हम उसे फिर से पूछताछ के लिए बुलाएंगे। गौरतलब है कि शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने पर उनकी मैनेजर पूजा डडलानी ने भी खुशी जताई थी। शाह रुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी, आर्यन खान के जेल में बंद होने के बाद से लगातार उनके साथ संपर्क में थीं। पूजा को ही आर्यन की सारी हियरिंग में स्पाट किया जाता रहा है। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में खान परिवार का साथ नहीं छोड़ा। अब आर्यन को जमानत मिल जाने पर पूजा ने भी सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की।

पूजा ददलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी शेयर की है। अपनी स्टोरी में पूजा ददलानी ने लिखा, ‘ईश्वर है, आपके प्यार और प्रार्थना के लिए आप सभी का धन्यवाद। सत्य की जीत होती है।’ पूजा ददलानी की ये स्टोरी सोशल मीडिय पर काफी वायरल हो रही है। पूजा ने आर्यन खान केस में शाह रुख खान का पूरी तरह से सपोर्ट किया था। पूजा लगातार वकीलों के संपर्क में रही थी। वहीं पूजा आर्यन की सारी हियरिंग के वक्त कोर्ट में ही मौजूद रहा करती थी।हालांकि इसके लिए उन्हें कई बार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा। तो वहीं पूजा के ऊपर आरोप भी लगाया गया कि वो केस के गवाहों को बरगला रही है। आर्यन खान को दो अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में ड्रग्स पार्टी करते पकड़ा गया था। इसके बाद से ही आर्यन खान उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा जेल में बंद थे। २८ अक्टूबर को आर्यन को जमानत मिली थी।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?