दो सगी बहनों ने नेट /यू.जी.सी. परीक्षा में 92% अंक लाकर चंदौली जनपद का नाम रोशन किया

By: Khabre Aaj Bhi
Nov 07, 2022
217

By : शाकिर अंसारी 

चंदौली : जनपद के ग्राम डिहवा की निवासिनी ने एक ही परिवार की दो सगी बहनों ने नेट यू.जी.सी. परीक्षा में 92% अंक लाकर चंदौली जनपद का नाम रोशन किया।

ग्राम–डिहवा निवासी सुनीता यादव और अंतिमा कुमारी यादव पुत्री कृष्णावती देवी व पांचू राम यादव। अंग्रेजी व हिंदी में यू.जी.सी.द्वारा कराई गई नेट की परीक्षा में 92% लाकर सफलता प्राप्त कर अपने परिवार संग अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया। दोनो लड़कियों ने घर के कामों में हाथ बटाते हुए संघर्ष पूर्वक पढ़ाई जारी रखी। इनकी प्रारंभिक शिक्षा रेलवे स्कूल मुगलसराय से हुई और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई बी. एच.यू.के बसंत महिला महाविद्यालय से पूरा की। इनकी शिक्षा में इनकी माता का महात्व्यपूर्ण योगदान रहा है।


Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?