आरबीआई की दर कटौती से रियल एस्टेट क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव -

By: Surendra
Jun 12, 2025
106

नवी मुंबई : रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती करके 6.0% से 5.5% करने के निर्णय से थाणे के रियल एस्टेट बाज़ार को फायदा होगा, ऐसा क्रेडाई बीएएनएम बिल्डर एसोसिएशन नवी मुंबई के कमिटी सदस्य श्री सुरेशभाई ठक्कर ने बताया है। इस दर कटौती से होम लोन की ब्याज दरों में कमी की संभावना है, जो नवी मुंबई के गतिशील रियल एस्टेट बाज़ार के सकारात्मक पहलुओं को और मजबूत बनाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह नवी मुंबई के घर खरीदारों के लिए होम लोन की ब्याज दरों में कटौती का चालू क्रम है, जिससे घर की मालिकी अधिक किफायती और सुलभ बनेगी।

क्रेडाई बीएएनएम बिल्डर एसोसिएशन नवी मुंबई के अध्यक्ष श्री रसिकभाई चौहाण और सचिव जिगरभाई त्रिवेदी ने बताया कि यह सकारात्मक विकास नवी मुंबई में पहली बार घर खरीदने वालों के साथ-साथ बड़े घरों में अपग्रेड करने की योजना रखने वालों को प्रोत्साहन देगा।

पिछले कुछ महीनों से आरबीआई रेपो रेट घटा रहा है। क्रेडाई बीएएनएम नवी मुंबई के कमिटी सदस्य श्री सुरेशभाई ठक्कर ने नोट किया कि इससे बाज़ार की गतिविधि बढ़ेगी और नवी मुंबई का प्रॉपर्टी मार्केट और भी गतिशील बनेगा…


Surendra

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?