जमीयत यूथ क्लब बनारस के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

By: Izhar
Aug 30, 2025
369


खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है : मोहम्मद रिजवान 

खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास होता है : मुहम्मद शाहिद अंसारी

वाराणसी : 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड्स जमीयत यूथ क्लब बनारस के द्वारा गुलिस्तां पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित जमीयत यूथ क्लब बनारस के सचिव मुहम्मद रिज़वान साहब ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हम सिर्फ मनोरंजन का साधन न समझें बल्कि यह हमारे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। खेल हमें शारीरिक रूप से सक्रिय रखते हैं जिससे हमारे शरीर को मजबूत एवं स्वस्थ्य बनाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर बच्चों के बीच भिन्न भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं स्कूल के प्रिंसिपल मुहम्मद शाहिद अंसारी साहब ने बच्चों को इस बात के लिए प्रेरित किया सभी लोग प्रतिदिन एक घंटे अपने स्वास्थ्य के लिए दें चाहे वो खेल के माध्यम से ही क्यों न हो। खेलों से हमें अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के आयोजन में एडवांस स्काउट मास्टर महमूदुल इस्लाम साहब ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Izhar

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?