जौनपुर:बिना डिग्री धारक महिला चिकित्सक ने किया सीजर,जच्चा-बच्चा की मौत,

By: Riyazul
Feb 01, 2019
404


जौनपुर: महराजगंज क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी महिला की गुरुवार की शाम प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने लापरवाही का आरोप चिकित्सालय पर लगाया है। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उक्त क्षेत्र की गांव निवासी निशा (25) पत्नी सुनील माली को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग लोहिदा चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए जहां कथित महिला चिकित्सक ने बच्चा नाल में फंसा होने की बात कहते हुए आपरेशन करने को कहा। सीजर के दौरान प्रसूता ने दम तोड़ दिया। घबराए अस्पताल कर्मी अपने वाहन से शव घर छोड़ फरार हो गए। मृतका का पति मुंबई रहता है। विधवा सास ने सीजर में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर उपनिरीक्षक व 100 नंबर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला चिकित्सक के पास डिग्री नहीं है। तहरीर मिली तो मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।


Riyazul

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?