80 फिट ऊचे पंडाल में विराजेंगी स्वचालित प्रतिमायें- हरेकृष्ण गुप्ता

By: Khabre Aaj Bhi
Sep 26, 2019
356

सेवराई:  80 फीट ऊंचे पंडाल में विराजेगी स्वचालित दुर्गा प्रतिमाएं राज क्लब दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक में अध्यक्ष हरेकृष्ण गुप्त के द्वारा यह जानकारी दी गई।स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा बाज़ार स्थित जोगिंदर अग्रहरि के आवास पर राज क्लब दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें होने वाले दुर्गा पूजा के लिए बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा 80 फीट ऊंचे पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही पंडाल में स्वचालित व साउंडप्रूफ दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पंडाल को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए राज क्लब के द्वारा बंगाल के कुशल कारीगरों को बुलाया गया है इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने कमरकस के अन्य जरूरी सभी तैयारियों में लग गये है। राज क्लब के अध्यक्ष हरेकृष्ण गुप्ता ने बताया कि इस साल मूर्ति की निर्माण के लिए लॉक सिस्टम (स्वचालित) और आवाज के साथ थीम पर मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। 

उपाध्यक्ष मोनू अग्रहरी ने बताया कि इस बार के दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए एक नया प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें कुल करीब तीन से चार लाख रुपये का खर्च आएगा। आसपास के करीब दर्जनों गाँव के साथ बिहार प्रान्त के लोग भी माता रानी की दर्शन करने आते है। इस बार की मूर्ति थीम को लेकर आस पास के गाँव मे चर्चा बना हुआ है।इस मौके पर सुरेंद्र गुप्ता, इंद्रजीत वर्मा, धनजी वर्मा, पप्पू सिंह, लल्लन गुप्ता, विजय जायसवाल, मोहन गुप्ता, मेवा लाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, दीपक अग्रहरी, सोनू साईं, संदीप शर्मा, सनी गुप्ता आदि सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?