वॉर्ड क्र, ६४ से शिवसेना के दिलीप चरवड़ को शाखा प्रमुख की दी गई पदोन्नति

By: Khabre Aaj Bhi
Dec 09, 2020
387

 by: सुरेन्द्र सरोज 

नवी मुंबई : पिछले १० वर्षों से समाज सेवा व शिवसेना में साक्रियता की विशिष्ट पहचान बनाने वाले दिलीप गणपत चरवड को उप शाखा प्रमुख  से पदोन्नति देकर वाशी विभाग  वार्ड क्रमांक ६४ का शाखा प्रमुख बनाया गया है। श्री चरवड़ को हाल ही मे शिवसेना कार्यालय में यह पदोन्नति पत्र जिला प्रमुख विट्ठल मोरे के हाथों सौंपा गया। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख अतुल कुलकर्णी,उप शहर प्रमुख महेंद्र धुमाल,एकनाथ दुखंडे जितेंद्र कांबली, विभाग प्रमुख विजय चांदूलकर, शैलेश परलकर,राऊत साहेब दानवे, उप विभाग प्रमुख नागेश पवार, संदीप पवार,गजानन घाग, प्रकाश ओंबले,राहुल देशमुख, ( फेरिवाला संघटना) ,शाखा प्रमुख रोहित चौगुले,राकेश मोरे,अमित तांबले,सत्यजीत दिघे व वरिष्ठ शिवसैनिक मारुति चौगुले, उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि श्री चरवड़ ने शिवसेना के अलावा जनकल्याण सामाजिक संस्था तथा एकता विकास प्रतिष्ठान जैसी सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भी कई सामाजिक कार्य को अंजाम दिया है। विशेषकर लॉकड़ान के दौरान जरूरतमंदो को राशन- पानी, दवाएं, मास्क वितरण तथा मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया है। श्री चरवड की इस पदोन्नति को लेकर शिवसैनिकों व सामाजिक संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया है।



Khabre Aaj Bhi

Reporter - Khabre Aaj Bhi

Who will win IPL 2023 ?