To view this video please enable JavaScript, and consider upgrading to a web browser that supports HTML5 video
सेवराई/गाजीपुर : अपना शरीर दान करना इंसान के लिए सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। ऐसे ही पुण्य के भागी बने है जनपद गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के पचौरी गांव के रहने वाले एक किसान मुंशी सिंह कुशवाहा जिन्होंने मरणोपरांत मानवता के लिए अपने शरीर के समस्त अंगदान व देहदान करने का निर्णय लिया। उन्होंने गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में देहदान की सभी औपचारिकताओं को पूरा किया। उनके पुत्र मुनीब सिंह और मनोज कुमार सिंह ने देहदान की प्रक्रिया पूरी की।
मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेरे 85 वर्षीय पिता मुंशी कुशवाहा ने पत्नी रेशमी देवी एवं हम दोनों पुत्रों से कहाकि मृत्यु के बाद हमारे शरीर के काम आने वाले अंग आंखें, गुर्दे, ब्रेन पार्ट सहित अन्य अंग जरूरतमंद, असहाय व गरीब लोगों की जान बचाने के काम आ सकते हैं इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह शरीर मृत्यु और दाह संस्कार के बाद मिट्टी का ढेर बन कर रह जाता है। अगर मानव कल्याण में हमारे अंग या देह काम आए तो इससे बढ़कर कोई और बात नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि देहदान महादान माना जाता है।
देहदान करने वाले मुंशी कुशवाहा ने कहा कि मरणोपरांत उनकी देह को मेडिकल कॉलेज गाजीपुर पहुंचा दिया जाए। उन्होंने उनकी मृत्यु के उपरांत रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार के शोक समारोह, मृत्युभोज और अन्य कार्यक्रम न करने का आह्वान किया। वहीं, क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि मानवता के लिए इस प्रकार के काम के लिए जरूर आगे आएं ताकि इन अंगों से जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके। गांव निवासी सुदर्शन सिंह कुशवाहा, सरोज कुशवाहा एवं अन्य लोगो ने परिवार के इस पहल की सराहना की है।
इस मौके पर सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सच्चिदानंद मौर्य, सम्राट अशोक क्लब जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, सुशील कुमार, दयाशंकर कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, सुदर्शन कुशवाहा, अभिषेक, संजय, दत्त मौर्य, डॉक्टर भीम, रवि, नंदन, ईश्वरचंद, बाला जी परणपति, श्याम सुंदर ,रमाकांत आदि लोग मौजूद रहे।
Reporter - Khabre Aaj Bhi
0 followers
0 Subscribers